पीएम मोदी ने वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi Vadodara Visit,narendra modi news, spain pm pedro sanchez, gujarat news, Narendra Modi, Modi in Gujarat, narendra modi in gujarat

PM Modi Vadodara Visit : पीएम मोदी ने सोमवार यानी आज वडोदरा में एयरक्राफ्ट फैसिलिटी का उद्घाटन करने के बाद अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल)-एयरबस सुविधा का सोमवार को दोनों नेताओं ने साथ में उद्घाटन किया.

Read also- नेपाल ने भारत को सैफ महिला चैंपियनशिप से किया बाहर

भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों को बदलकर 56 सी-295 विमान खरीदने के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करीब 21,000 करोड़ रुपये का सौदा, सितंबर 2021 में किया था। एग्रीमेंट के तहत, एयरबस चार साल के अंदर सेविले, स्पेन में अपनी फाइनल असेंबली लाइन से ‘फ्लाई-अवे’ कंडीशन में पहले 16 विमान डिलीवर करेगा। बाद के 40 विमानों को बनाना दोनों कंपनियों के बीच औद्योगिक साझेदारी के रूप में भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) करेगा। मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी।

Read also- ताऊ का निराला अंदाज, मुंह में बीड़ी सुलगाकर पेट्रोल टैंकर पर लिख रहे ‘No Smoking’

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह सुविधा न केवल भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ‘‘हमारे ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित विमानों का भविष्य में निर्यात भी किया जाएगा। मोदी ने यह भी आशा व्यक्त की कि इस विनिर्माण सुविधा द्वारा निर्मित परिवेशी तंत्र भविष्य में भारत को असैन्य विमान के निर्माण में भी मदद करेगा.………….PM Modi Vadodara Visit 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *