West Bengal: टीएमसी, अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है-पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Roadshow

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार 2 मार्च को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कृष्णानगर में एक जनसभा में कहा कि तृणमूल कांग्रेस अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से टीएमसी की राज्य सरकार चल रही है उसने बंगाल को निराश कर दिया है।

पीएम मोदी ने 15 हजार करोड़ परियोजनाओं की शुरुआत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार 2 मार्च को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। प्रधानमंत्री (PM) ने नादिया जिले के कृष्णानगर में एक समारोह में परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां जिस तरह टीएमसी की राज्य सरकार चल रही है, उसने पूरे पश्चिम बंगाल को निराश कर दिया है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया है, लेकिन टीएमसी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है।

Read Also: Bengaluru Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में जुटी बॉम्ब स्क्वाड और एनएसजी की टीम

टीएमसी माने विश्वासघात, अत्याचार, भ्रष्टाचार और परिवारवाद

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी के लिए बंगाल का विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद की प्राथमिकता है। टीएमसी माने विश्वासघात, अत्याचार, टीएमसी माने भ्रष्टाचार, परिवारवाद। टीएमसी बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है, ताकि उसकी राजनीति चलती रहे, उसका खेल चलता रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *