प्रयागराज में जोरों पर महाकुंभ की तैयारियां, रेलवे कर्मचारियों के लिए होंगे कलर-कोड बेस्ड जैकेट

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में अगले साल 2025 में होने वाले महाकुंभ को भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर जारी हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को रंग-कोड आधारित जैकेट पहनाने की योजना बनाई जा रही है।

Read Also: हैदराबाद में हुआ सालाना कैट शो का आयोजन, बिल्ली प्रेमियों के लिए रहा यादगार दिन

रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर को-ओर्डिनेशन और कर्मचारियों की आसान पहचान के लिए उन्हें अलग-अलग रंग के फ्लोरोसेंट जैकेट पहनाए जाएंगे। वहीं प्रदेश की योगी सरकार महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर विशेष ध्यान दे रही है।

12 साल में मनाए जाने वाले महाकुंभ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। इस बार जनवरी-फरवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। माना जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में करीब 40 करोड़ लोग शामिल होंगे। महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रयागराज के लिए खास ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *