महाराष्ट्र में बजा चुनाव का बिगुल, शिवाजी नगर से ताल ठोकेंगे NCP उम्मीदवार नवाब मलिक

Maharashtra Election :

Maharashtra Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी (अजित पवार) नेता नवाब मलिक के टिकट को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। एनसीपी ने नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। अपनी उम्मीदवारी के ऐलान पर उन्होंने अजीत पवार का आभार जताया है।

Read also-दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम में फैली गंदगी से खिलाड़ी हुए खफा, कर दी ये डिमाड़

एनसीपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा – नवाब मलिक की उम्मीदवारी में सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने उम्मीदवारी घोषित किए जाने से पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया था, साथ ही उन्होंने एक निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर भी नामांकन भरा था।नामांकन के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मैंने एनसीपी के उम्मीदवार के रूप में और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा है। मुझे पार्टी का एबी फॉर्म नहीं मिला है, अगर ये समय के भीतर आता है, तो मैं एनसीपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा अन्यथा एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।

Read also-PM मोदी ने आज दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

बदलाव का माहौल है- नवाब मलिक के नामांकन के कुछ ही देर बार उनके एनसीपी से टिकट दिए जाने की खबर सामने आ गई। एनसीपी नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से अपना उम्मीदवार बनाया है।मलिक ने कहा कि बदलाव का माहौल है और लोगों का इस सीट से चुनाव लड़ने का लगातार दबाव रहा है।इससे पहले महायुति सहयोगी बीजेपी के दबाव के कारण एनसीपी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *