विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान शरद पवार ने अपने भतीजे की क्यों की नकल ? जानिए

Ajit vs Sharad Pawar:

Ajit vs Sharad Pawar: एनसीपी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को बारामती में एक रैली के दौरान अलग हो चुके भतीजे और डिप्टी सीएम अजित पवार की नकल की।बारामती विधानसभा सीट से अपने पोते और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार के लिए प्रचार करते हुए, शरद पवार ने अजित की नकल की, जो एक दिन पहले क्षेत्र में आयोजित एक रैली में युगेंद्र की उम्मीदवारी को लेकर भावुक हो गए थे।

Read also-महाराष्ट्र में बजा चुनाव का बिगुल, शिवाजी नगर से ताल ठोकेंगे NCP उम्मीदवार नवाब मलिक

भाषण के बीच में रूमाल से अपनी आंखें पोंछने का नाटक करने की शरद पवार की हरकत से लोगों में हंसी की गूंज मच गई।सोमवार को बारामती में एक रैली के दौरान अजित पवार ने युगेंद्र की उम्मीदवारी की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि “बड़े-बुजुर्गों” को ये सुनिश्चित करना चाहिए था कि बारामती का चुनावी समर पारिवारिक लड़ाई में न तब्दील हो।

Read also-दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम में फैली गंदगी से खिलाड़ी हुए खफा, कर दी ये डिमाड़

शरद पवार ने कहा, “मेरे माता-पिता और भाइयों ने मुझे कभी भी घर (परिवार) तोड़ने का पाप नहीं सिखाया।”उन्होंने कहा, “लोगों ने बहुत समय पहले मुझे महाराष्ट्र का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा था। मैं अब एक संरक्षक हूं और मैंने पार्टी से जुड़े मामले नई पीढ़ी को सौंप दिए हैं।महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *