गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों को भारत ने बेतुका और निराधार’ बताया

India Canada Allegations

India Canada Allegations: विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कनाडा के एक मंत्री की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में की गई टिप्पणियों पर कड़े शब्दों में विरोध जताया है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के “बेतुके और निराधार” आरोपों से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर नतीजे देखने को मिलेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कनाडा सरकार के बड़े अधिकारियों ने भारत को बदनाम करने और दूसरे देशों को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बेबुनियाद आरोप लीक किए।

Read also- Rohit Bal Dead: एक्टर अर्जुन रामपाल दिवंगत रोहित बल के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कनाडा की मौजूदा सरकार के राजनैतिक एजेंडे और व्यवहार पैटर्न के बारे में भारत सरकार के लंबे वक्त से चले आ रहे नजरिए की पुष्टि करता है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकतों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर नतीजे होंगे।उन्होंने कहा कि भारत ने शुक्रवार को कनाडा के उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया और अधिकारी को एक राजनयिक नोट दिया गया, जिसमें भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में कनाडाई उप-मंत्री की तरफ से की गई “बेतुकी और निराधार” टिप्पणियों पर कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया गया।

Read also- सावधान! मोटापे के कारण बढ़ रहा कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुआ ये खुलासा

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय- हमने कल कनाडाई उच्चायुक्त के प्रतिनिधि को तलब किया था। 29 अक्टूबर, 2024 को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थायी समिति की कार्यवाही के संदर्भ में एक राजनयिक नोट सौंपा गया था। इस नोट में बताया गया कि भारत सरकार उप-मंत्री डेविड मॉरिसन की समिति के समक्ष भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में किए गए बेतुके और निराधार संदर्भों का सबसे कड़े शब्दों में विरोध करती है। वास्तव में, ये खुलासा कि बड़े कनाडाई अधिकारियों ने भारत को बदनाम करने और दूसरे देशों को प्रभावित करने की सोची-समझी रणनीति के तहत जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को निराधार आरोप लीक किए। ये केवल उस नजरिए की पुष्टि करता है जो भारत सरकार ने वर्तमान कनाडाई सरकार के राजनैतिक एजेंडे और व्यवहार पैटर्न के बारे में लंबे वक्त से रखा है। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकतों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर नतीजे होंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *