देश को तोड़ने वाली ताकतों का खुला समर्थन लेने का षड़यंत्र चल रहा है- रविशंकर प्रसाद

Jharkhand polls Ravi Shankar Prasad: 

Jharkhand polls Ravi Shankar Prasad:  बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आगामी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में हार को भांपकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुए संवाददाता सम्मेलन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी वोटों की खातिर मुस्लिम समुदाय के सभी रूढ़िवादी, विभाजनकारी तत्वों के साथ मिलकर साजिश कर रही है, क्योंकि वे अपनी दिख रही हार को लेकर आशंकित हैं।

Read also- शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं ‘एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’ और वे (कांग्रेस) इसका मजाक उड़ा रही हैं और चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकता से समस्या है और वे उन ताकतों के साथ साजिश कर रहे हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं।बीजेपी सांसद ने संविधान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख पर भी सवाल उठाया और धार्मिक आरक्षण पर उनकी पार्टी के नजरिए की आलोचना की।

Read also- पलवल में दर्दनाक हादशा, गैस पाइपलाइन विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी हाशिए पर पड़े और पिछड़े ओबीसी से उनके अधिकार छीनने की हर कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए मुस्लिम समुदाय को फायदा पहुंचाने के लिए ओबीसी के अधिकारों को कमजोर करने या छीनने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *