तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ब्राजील में आयोजित G20 समिट में भी करेंगे शिरकत

PM Modi

PM नरेन्द्र मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर रहेंगे। विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में PM नरेंद्र मोदी आज नाइजीरिया के लिए रवाना हो गए हैं। ब्राजील में PM मोदी G20 समिट में शिरकत करेंगे। PM मोदी गुयाना की राजकीय यात्रा भी करेंगे। PM मोदी के तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत आज से हो गयी है।PM मोदी नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। यहां PM 18 से 19 नवंबर को G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद PM मोदी गुयाना के दौरे पर रहेंगे। PM मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे। नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व PM मोदी ने बयान जारी किया है। PM मोदी ने कहा है कि मैं नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।

Read Also: ADHD: बच्चा शरारती है तो सावधान! घेर सकती है ये बीमारी

PM मोदी ने आगे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर, यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी। यह पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। मेरी यह यात्रा लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी। मैं नाइजीरिया के भारतीय समुदाय और मित्रों से भेंट होने की भी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं, उन्होंने मुझे हिंदी में हदयस्पर्शी स्वागत संदेश भेजे हैं। PM मोदी ने आगे कहा कि ब्राजील में, मैं ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। पिछले वर्ष, भारत की सफल अध्यक्षता ने जी-20 को लोगों के जी-20 में बदल दिया और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को अपने एजेंडे की मुख्यधारा में शामिल किया। PM मोदी ने कहा कि इस वर्ष, ब्राजील ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया है। मैं “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सार्थक चर्चाओं के प्रति आशान्वित हूं। मैं कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अवसरों का भी सृजनात्मक उपयोग करने का इच्छुक हूँ।

PM मोदी ने आगे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर गुयाना की मेरी यात्रा, 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय PM की पहली यात्रा होगी। हम अपने शानदार संबंधों को रणनीतिक दिशा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, यह हमारी साझा विरासत, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हैं। मैं 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले प्रवास करने वाले सबसे पुराने भारतीय प्रवासियों के प्रति भी अपना सम्मान अर्पित करूंगा और उनकी संसद में अपने संबोधन के साथ इस साथी लोकतंत्र से भी जुड़ाव बनाऊंगा।

Read Also: BJP और कांग्रेस के अध्यक्षों से चुनाव आयोग ने मांगा एक-दूसरे की शिकायतों पर जवाब

PM मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान, मैं कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भी भाग लूंगा। हम हर कठिन समय में एक साथ खड़े रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन हमें अपने ऐतिहासिक संबंधों को नवीनीकृत करने और नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।ब्राजील में G20 सम्मेलन के इतर PM मोदी की कई अन्य राष्ट्र प्रमुखों से भी मुलाकात होगी।रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल के बाद PM नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोबारा मुलाकात ब्राजील में हो सकती है। दोनों नेता G20 शिखर सम्मेलन से इतर एक और बैठक कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *