Election: प्रचार का शोर थमा, ईवीएम और वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों पर पहुंची

Maharashtra Election: 

Maharashtra Election:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार सुबह पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।इसके साथ ही मुंबई में ईवीएम और वीवीपैट को बांटने का काम शुरू किया गया।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।मुंबई के 36 विधानसभा सीटों में ईवीएम और वीवीपैट बांटने के लिए 45 बसों की व्यवस्था की गई है।विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Read also-मतदान से पहले महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान, BJP नेता विनोद तावड़े पर लगे ये गंभीर आरोप

बुधवार को होगा मतदान- ईवीएम और पोलिंग पार्टी मंगलवार को मुंबई, पुणे और शिरडी सहित पूरे महाराष्ट्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रही है।सभी 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा।

Read also-दिल्ली में लागू हुआ प्रदूषण का ‘ग्रैप-4’, BJP नेताओं ने किया ‘AAP’ के खिलाफ प्रदर्शन

अमरावती विधानसभी रही सुर्खियों में-  महाराष्ट्र के अमरावती में शनिवार रात को नवनीत राणा की रैली में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। लोग एक दूसरे पर कुर्सी फेंकते नजर आए। ये घटना उस समय हुई जब नवनीत राणा अपने विधायक पति युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के समर्थन में प्रचार कर रही थीं।बताया जा रहा है कि अमरावती के खल्लार गांव में आयोजित इस रैली में नवनीत राणा पर हमला करने की कोशिश भी की गई।नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि भीड़ ने ”हम तुम्हें मार डालेंगे और दफना देंगे” जैसे नारे भी लगाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *