Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, प्रशासन ने लगाया इंटरनेट पर बैन

Manipur Violence:

Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा का निलंबन बुधवार को तीन और दिन के लिए बढ़ा दिया।सरकारी आदेश में कहा गया है, “राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद मणिपुर के इं‍फाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिन और निलंबित रखने का फैसला किया है।”

Read also-Politics: महाराष्ट्र में सियासत तेज, बिटकॉइन विवाद पर शरद पवार ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

सरकार ने लिया एक्शन-  मणिपुर सरकार ने 16 नवंबर को सात जिलों में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित कर दी थीं, ताकि असामाजिक तत्व ऐसी सामग्री का प्रसार न कर सकें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

Read also-Manipur: एक्शन में CM बीरेन सिंह, मणिपुर की घटना पर तोड़ी चुप्पी दिया बड़ा बयान

इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटाया-  सोमवार को मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। हालांकि, आम लोगों, स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं सशर्त बहाल कर दी गई थीं।

मणिपुर के इंफाल में प्रदर्शन तेज-  पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ‘अफस्पा’ दोबारा लगाए जाने के विरोध में बुधवार को मणिपुर के इंफाल में प्रदर्शन किया गया।अफस्पा’ अशांत इलाकों में सशस्त्र बलों को “सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव” के लिए जरूरी समझे जाने पर तलाशी लेने, गिरफ़्तारी करने और गोली चलाने का अधिकार देता है।केंद्र ने हाल ही में हिंसा प्रभावित जिरीबाम सहित मणिपुर के छह पुलिस थाना इलाकों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को फिर से लागू कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *