महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत पर कंगना रनौत ने ली चुटकी, विपक्ष पर साधा निसाना

Kangana on Maharashtra Election :

Kangana on Maharashtra Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रविवार को कहा कि ये ऐतिहासिक जीत है।कंगना ने कहा, “हमारी सारी पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक जीत है और जाहिर सी बात है हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। बहुत अस चीज को लेकर धन्यवादी हैं पूरे महाराष्ट्र की जनता के लिए और पूरे देश की जनता की लिए।”

Read also- Jharkhand: हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से की मुलाकात

उन्होंने कहा, “मझे उम्मीद थी क्योंकि मुझे लगता है कि अगर आप देखे इतिहास गवाह है मेरे कुछ रील भी काफी वायलर हो रहे हैं कि हम देत्यों को और देवताओं को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं वो उसी श्रेणी के होते हैं।”महायुति ने शनिवार को महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस नीत एमवीए का सत्ता हासिल करने का सपना टूट गया और विपक्षी गठबंधन सिर्फ 46 सीटें हासिल करने में कामयाब रहा।

Read also- UP: संभल हिंसा पर बिफरे महामंडलेश्वर नवल गिरि, हिंसा की आलोचना की

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन की भारी जीत के साथ, एकनाथ शिंदे ने “कठपुतली मुख्यमंत्री” और “गद्दार” जैसे टैग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शिंदे महायुति सरकार का चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्हें अपने मिलनसार स्वभाव, आम आदमी से जुड़ाव और कल्याणकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है।

एकनाथ शिंदे ने 2022 में शिवसेना में विद्रोह की अगुवाई की। नतीजतन पार्टी में विभाजन हुआ और उद्धव ठाकरे सरकार गिर गई। ‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन’ योजना की बदौलत उन पर लगा “गद्दार” का टैग “लड़का भाऊ” यानी प्रिय भाई में बदल गया।इस खास योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना की दो करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं।शिंदे ने इस पहल को चुनावों में “बड़ा गेम चेंजर” बताया।एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता के जनादेश ने दिखा दिया है कि दिवंगत बाल ठाकरे के आदर्शों को कौन आगे बढ़ा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *