भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 4 लोगों की मौत, कई लापता

Sri Lanka: 4 people died, many missing due to floods after heavy rains, #weather, #WeatherUpdate, #weatherforecast, #flood, #shreelanka

Sri Lanka: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश की वजह से श्रीलंका में भारी बारिश होने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। भारी बारिश की वजह से बुधवार यानी की आज 27 नवंबर की सुबह कोलंबो जाने वाली कम से कम छह उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।

Read Also: संभल हिंसा समेत कई मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, संसद की कार्यवाही बाधित

बता दें, श्रीलंका में सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 75 मिमी बारिश हुई और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव की वजह से ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा में श्रीलंका के पूर्वी तट के करीब पहुंच सकता है और दिन में और ज्यादा तेज होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

Read Also: छत्तीसगढ़ के दंपति का नवजात शिशु ओडिशा के अस्पताल से चोरी, जांच जारी

लोगों को बचाने और प्रभावित लोगों को खाना और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराने के लिए सेना और नौसेना के जवानों को तैनात किया गया। गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के पूर्वानुमान से पहले, श्रीलंका में सोमवार से भारी बारिश हो रही है, जिससे घर, खेत और सड़कों समेत बड़े इलाके पानी में डूब गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *