दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 4266 नए मामले

दिल्ली। देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में आज कोरोना के 4266 नए मामले सामने आए है और 21 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,580 कोरोना टेस्ट हुए हैं।

आपको बता दें, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 4308 नए मामले सामने आए थे, जबकि 28 लोगों की मौत हो हुई थी। गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को कोरोना के कहर में थोड़ी राहत देखने को मिली है। अगर बीते दिन के कोरोना मामलों और आज के कोरोना मामलों की तुलना करें, तो आज कुल 42 कोरोना संक्रमण के मामले कम आए हैं। वहीं मौत के आंकड़े पर नजर डालें तो उसमें भी हल्की सी गिरावट आई है कल की तुलना में आज मौत के 7 मामले कम आए हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,09,748 हो चुकी है, जिनमें से कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 26,907 है। वहीं दिल्ली में कोरोना के खिलाफ जंग भी लगातार जारी है। एक ओर जहां कोरोना के टेस्ट दोगुने कर दिए गए हैं वहीं दिल्ली में कोरोना को लेकर सीरो सर्वे का तीसरा चरण भी पूरा हो चुका है। इस बार राजधानी दिल्ली में सभी 11 जिलों से 17 हजार से ज्यादा सैंपल सर्वे के लिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर तक तीसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट भी सामने आ जाएगी।

दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौत का कुल आंकड़ा 4687 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 2754 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,78,154 लोग इस खतरनाक महामारी को मात दे चुके हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 10.37 फीसदी है और रिकवरी रेट 84.93 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 60,580 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें आरटीपीसीआर टेस्टों की संख्या 8,305 है तो वहीं एंटीजन टेस्टों की संख्या 52,275 है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *