यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों की समस्याएं सुनते हुए CM ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका समाधान करने के आदेश दिए हैं।

Read Also: कर्नाटक के पूर्व CM और विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा का निधन

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान CM योगी के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। CM ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक जरूर पहुंचे और लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

Read Also: दिल्ली-NCR में बर्फीली हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी… मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

वहीं बीते दिन CM योगी ने गोरखपुर में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के वृद्धजन को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण कर सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ चाहिए और ‘स्वस्थ भारत’ के लिए हर नागरिक की आरोग्यता डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है। इसके बाद CM योगी ने प्रयागराज में भी महाकुंभ-2025 की तैयारियों का जायजा लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *