लोकसभा में आज से शुरू होगी संविधान पर चर्चा, कांग्रेस और BJP होगी आमने-सामने, राजनाथ सिंह करेंगे बहस की शुरुआत

75th year of Constitution, LoP rahul gandhi, Parliament Winter Session 2024, Parliament Winter Session Live, Parliament Winter Session Updates, Waqf Bill, Rahul Gandhi, george soros matter, george soros, Amit Shah, sambhal violence, rahul gandhi, sambhal violence and rahul gandhi, PM Narendra Modi, Gautam adani, Congress, waqf board amendment bill 2024, BJP, India alliance, संसद का शीतकालीन सत्र, बीजेपी, कांग्रेस">

75th Constitution Day : संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरा होने के मौके पर लोकसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब देंगे।सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि राज्यसभा में इसी तरह की चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शुरू किए जाने की संभावना है.75th Constitution Day

Read also- PM Modi का प्रयागराज दौरा, कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा’’ होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी।दो दिवसीय चर्चा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रणनीति बनाने संबंधी एक बैठक की, जिसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी शामिल हुए। इससे पहले शाह ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित बीजेपी के सीनियर मंत्रियों के साथ बैठक की।

कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह ने भी संसद के शीतकालीन सत्र और संविधान पर चर्चा को लेकर बातचीत की।संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा।विपक्ष की ओर से राहुल गांधी के विपक्ष के नेता के रूप में लोकसभा में संविधान पर चर्चा शुरू किए जाने की संभावना थी लेकिन कुछ नेताओं ने रणनीति में बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा विपक्षी खेमे के लिए बहस की शुरुआत कर सकती हैं जो लोकसभा में उनका पहला भाषण होगा।

Read also- रामलला के मंदिर की पहली वर्षगांठ, 1 साल पूरे होने पर बड़े आयोजन की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे.कांग्रेस ने लोकसभा में संविधान पर प्रस्तावित चर्चा के मद्देनजर गुरुवार को सदन के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे सदन में दोनों दिन उपस्थित रहें। लोकसभा में 13 और 14 दिसंबर और राज्यसभा में 16 व 17 दिसंबर को संविधान पर चर्चा के लिए सरकार ने सहमति जताई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की थी।सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस पर सहमति बनने के बाद संसद का गतिरोध टूटा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *