Sports: इन बेटियों ने किया देश का सीना गर्व से चौड़ा

Sports

Sports: शिक्षा क्षेत्र के बाद अब बेटियों ने स्पोर्ट्स गेम मे भी बाजी मारी है। अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने  प्रतियोगिता में भाग लिया। दिल्ली की सागरिका सिंह ने कराटे में गोल्ड मेडल हासिल किया। हरियाणा की यशिका धारीवाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वही असम की  प्रिया और महाराष्ट्र की भार्गवी आदित्य ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Read Also: प्रयागराज महाकुंभ: जूना अखाड़े ने किया छावनी प्रवेश, मेला प्रशासन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 68 वें नेशनल स्कूल गेम्स (Sports) का आयोजन किया जा रहा है। जो 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में 25  राज्य के  600 खिलाड़ियों से ज्यादा इस गेम में भाग ले रहे हैं, जिसमें बैडमिंटन, कराटे , बॉक्सिंग और वुशु गेम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंडर 17 के तहत 68 वां नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन किया गया।

Read Also: CM योगी ने क्यों लगाए विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप ?

दिल्ली की CM आतिशी के द्वारा किया गया है, जिसमें कराटे गेम्स में सागरिका सिंह ने बाजी मारी है और 68 वेट कैटिगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके साथ ही सागरिका सिंह ने साउथ एशिया 2024 में भूटान में आयोजित गेम्स में एक सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीत चुकी है। 5 बार लगातार स्टेट में गोल्ड मेडल और तीन बार नेशनल ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। सागरिका आज तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। वहीं मेल कैटेगरी में विनीत कनौजिया सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *