Politics: विधान चुनाव से पहले AAP का मास्टरस्ट्रोक, बुजुर्गों के लिए लॉन्च की संजीवनी स्कीम

Arvind Kejriwal on Sanjivni Yojna:

Arvind Kejriwal on Sanjivni Yojna: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के फ्री इलाज के लिए ‘संजीवनी योजना’ शुरू की जाएगी।दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित है।केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

Read also-R Ashwin Retirement: भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

अस्पतालों में फ्री इलाज मिलेगा-  दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज होगा। कोई अपर लिमिट नहीं होगी। कोई एपीएल, बीपीएल कार्ड नहीं चाहिए। इसका रजिस्ट्रेशन दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगा। हमारे कार्यकर्ता आपके घर में आएंगे, आपको एक कार्ड देंगे, उसे संभालकर रखना।चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर योजना बनाएगी और लागू करेगी।

प्रत्येक वर्ग को मिलेगा योजना का लाभ- आज मैं दिल्ली के बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान करने जा रहा हूं। 60 साल से ऊपर के हमारे जितने बुजुर्गों है, उन बुजुर्गों का पूरा इलाज फ्री करवाया जाएगा। चुनाव के बाद योजना लेकर आएंगे। वो चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज करानास चाहे प्राइवेट अस्पताल में, उनका इलाज पूरा फ्री में किया जाएगा। इसमें कोई बीपीएल, एपीएल, टीपीएल, आरपीएल कोई लिमिट नहीं होगी। सबका इलाज होगा। चाहे अमीर हो या गरीब हो। कोई अपर लिमिट नहीं होगी।

Read also-नोएडा के ‘प्ले स्कूल’ से सामने आया डराने और हैरान करने वाला मामला

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात-  आपके बीमारी पर जितना खर्चा आएंगा, उसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन दो-तीन दिन में चालू हो जाएगा। लेकिन आपको रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके घर पर आम आदमा पार्टी के कार्यकर्ता आएंगे। वो आपका रजिस्ट्रेशन करके जाएंगे। आपको एक कार्ड देंगे। उसे संभाल कर रख लेना। चुनाव के बाद जैसे ही हमारी सरकार बनती है, ये योजना पास करके आपके बुढ़ापे में आपको स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी आपका बेटा पूरी करेगा। बदले में बस आप अपना आशीर्वाद देना। मुझे देना। दिल्ली वालों को देना, देश को देना, दुनिया वालों को देना कि सब लोग स्वस्थ और खुशी रहें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *