गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी ने दिया बड़ा बयान

Christmas Celebrations:

PM Modi on Congress: अंबेडकर के अपमान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री पर लगाए कांग्रेस के आरोपों का पीएम मोदी ने जोरदार जवाब दिया है।सोशल प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, ‘संसद में गृह मंत्री ने डॉ. आंबेडकर का अपमान करने और एससी-एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया। कांग्रेस इससे स्पष्ट रूप से आहत और स्तब्ध हैं। यही कारण है कि वे अब नाटकबाजी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये दुख की बात है। लोग सच्चाई जानते हैं।

Read Also: CPCB: GRAP-4 लागू होने के बावजूद भी खराब स्थिति में दिल्ली की हवा

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ये पलटवार किया है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आंबेडकर का अपमान छिपा नहीं सकती। बाबासाहेब के लिए हमारा सम्मान सर्वोपरि है।सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने  कहा कि, ‘अगर कांग्रेस और उसका बेकार हो चुका तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई सालों के कुकर्मों खासकर डॉ. आंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छिपा सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. आंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी-एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है।’

Read Also: Georgia: 6 महीने पहले विदेश गए भारतीय की जॉर्जिया के रेस्टोरेंट में मौत, आखिरी बार जन्मदिन पर मां से की थी बात

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘डॉ. आंबेडकर के प्रति कांग्रेस के पापों की सूची में शामिल हैं उन्हें एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुनावों में हराना। पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार करना। संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर को गौरवपूर्ण स्थान न देना।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एससी-एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भयानक नरसंहार उनके शासन में ही हुए हैं। वे सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन एससी और एसटी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *