मुंबई नाव हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा

Christmas Celebrations:

PM Modi on Boat Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई तट के पास हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।नौसेना ने कहा कि मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में 99 लोगों को बचा लिया गया।

Read Also: गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी ने दिया बड़ा बयान

नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास ये नीलकमल नामक नौका से टकरा गया।ये नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनके हवाले से एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई में हुई नौका दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावितों को सहायता प्रदान की जा रही है।’’

Read Also: Farmer: पंजाब के किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में मारे गए हर व्यक्ति के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *