पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, CM आतिशी ने जमकर बोला BJP पर हमला

CM

CM: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को घोषित की गई पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के लिए मंगलवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। दिल्ली की CM आतिशी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे पहुंची , यहां CM आतिशी ने ग्रंथियों का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि ग्रंथियों का कहना है कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद पहली बार कोई सरकार आई है, जिसने ग्रंथियों के बारे में सोचा है।

Read Also: केजरीवाल पर निशाना साधते हुए BJP ने तैयार किया पोस्टर

इस अवसर पर CM आतिशी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी ग्रंथियों ने हमें और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दिया है , आतिशी ने कहा कि चाहे मंदिर में पुजारी हो या गुरुद्वारा में ग्रंथी हो वो समाज के हर सुख-दुख में, परिवार के हर सुख-दुख में हमारे साथ होते है। जब पुजारी और ग्रंथी जीवन के हर सुख-दुख में हमारे साथ है तो सरकार की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि उनकी भी देखरेख करें।

Read Also: लोक सभा अध्यक्ष ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

CM आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में फिर से AAP की सरकार बनेगी, तो इस योजना के तहत हर महीने 18,000 रुपए की सम्मान राशि दिल्ली के हर ग्रंथी-पुजारी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की घोषणा के बाद से BJP को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें, वह हार की डर से हताश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *