Spinner Deepti Sharma : भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ स्वदेश में हाल में खत्म हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में एक रैंकिंग के फायदे से पांचवें पायदान पर पहुंच गई। टॉप पांच में जगह बनाने वाली दीप्ति के अब 665 रेटिंग अंक हैं और वो चौथे नंबर पर चल रही दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप से 12 अंक पीछे हैं।27 साल की दीप्ति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच में आठ विकेट चटकाए थे, जिसमें अंतिम मैच में 31 रन देकर छह विकेट भी शामिल है। भारत ने वडोदरा में ये वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर क्लीनस्वीप किया था।
Read also-Crime: खूनी वारदात से फिर दहला लखनऊ, कलयुगी बेटे ने परिवार को उतारा मौत के घाट…आरोपित गिरफ्तार
बल्लेबाजों में जेमिमा रोड्रिग्स 537 अंक के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाने के करीब हैं। सीरीज में 29 और 52 रन की पारियां खेलकर वो चार रैंकिंग के फायदे से 22वें नंबर पर हैं।आक्रामक बल्लेबाज रिचा घोष भी सात स्थान के फायदे से 41वें पायदान पर हैं। उनके 448 रेटिंग अंक हैं।वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी तीसरे एकदिवसीय में अर्धशतक की बदौलत 21 स्थान की लंबी छलांग के साथ 65वें स्थान पर हैं।
Read also-नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश की मिसाल, सात महाद्वीपों की चोटियों पर की फतह…बनाया विश्व रिकार्ड़
सीरीज में दो अर्धशतक बनाने वाली भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (720 अंक) एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं।दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट (773) और श्रीलंका की चामरी अटापट्टू (733) उनसे आगे हैं।भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर हैं।वडोदरा में अपने करियर की सातवां एकदिवसीय शतक जड़ने वाली हेली मैथ्यूज छह स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
