Sports: यशस्वी का रिकॉर्ड तोड़ क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास… 150 से अधिक बनाए रन

Vijay Hazare Trophy:

Vijay Hazare Trophy: मुंबई के आयुष म्हात्रे ने मंगलवार को नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।उन्होंने हमवतन यशस्वी जयसवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में भारतीय सलामी बल्लेबाज जायसवाल की तरफ से बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।जायसवाल 17 साल और 291 दिन के थे, जब उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी।

Read also-Sports: क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर, ICC महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंचीं दीप्ति शर्मा

इस सत्र की शुरुआत में घरेलू दिग्गज मुंबई के लिए पदार्पण करने वाले म्हात्रे ने 11 छक्कों और 15 चौकों की मदद से केवल 117 गेंदों पर 181 रन बनाए।उनकी इस पारी से मुंबई ने 50 ओवर में सात विकेट पर 403 रन बनाए। मुंबई के विरार उप-नगर के रहने वाले म्हात्रे ने इस सत्र की शुरुआत में टीम में शामिल होने के बाद से सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। वो ईरानी कप विजेता मुंबई टीम का हिस्सा थे, जिसने अक्टूबर में 27 साल के अंतराल के बाद भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

Read also-जम्मू कश्मीर में रोपवे प्रोजेक्ट को खिलाफ स्थानी लोगों ने खोला मोर्चा, कटड़ा में हड़ताल जारी

रणजी ट्रॉफी में अपने पदार्पण पर म्हात्रे ने 71 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मुंबई ने ये सत्र का पहला मैच बड़ौदा के खिलाफ गंवा दिया।म्हात्रे ने इसके बाद महाराष्ट्र के खिलाफ 232 गेंदों में 22 चौकों और चार छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे मुंबई ये मैच नौ विकेट से जीता था।म्हात्रे ने जापान (54) और यूएई (नाबाद 67) के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में सस्ते में आउट हो गए। वो सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में नहीं खेले, लेकिन उन्होंने 50 ओवर के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी के साथ वापसी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *