Jammu and kashmir: मदरसे में खाना खाने के बाद 14 छात्र और दो शिक्षकों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Jammu and kashmir: पूंछ में छत्राल गांव में स्थित एक मदरसे के 2 शिक्षक और 14 बच्चों की भोजन करने के बाद तबीयत खराब हो गई। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मदरसे के बच्चों ने भोजन किया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें पेट खराब होने और बेहोशी की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर बच्चों को तत्काल अस्पताल लाया गया।

Read Also: Delhi Vidhansabha: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद क्या है जनता की राय ?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की स्थिति की जांच शुरू की। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है। अधिकारी ने बताया कि दो टीचर और 14 बच्चे हैं जिनके बीमार होने की सूचना मिली थी। सभी को उपचार के लिए मेंढर के अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read Also: Politics: दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने Voters से की ये खास अपील

इससे पहले साल 2024 में उधमपुर जिले के एक गांव में एक शादी में खाना खाने के बाद चार और 15 साल की उम्र के दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 15 अन्य बीमार पड़ गए। शादी 31 जुलाई 2024 को घोरड़ी इलाके के सत्यलता गांव में हुई थी। कार्यक्रम में खाने के बाद, कम से कम 17 मेहमानों – जिनमें ज्यादातर नाबालिग थे में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण दिखाई दिए। मृतकों की पहचान मोहित (4) और सुमन (15) के रूप में हुई थी। दोनों बरमीन-घोरडी के निवासी थे, जिन्हें उधमपुर जीएमसीएच में मृत लाया गया था। Jammu and kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *