आम लोगों महंगाई से थोड़ी राहत, दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति

Retail inflation News:

Retail inflation News: खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 प्रतिशत पर आ गई है। नवंबर में ये 5.48 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 5.48 प्रतिशत और दिसंबर, 2023 में 5.69 प्रतिशत रही थी।

Read also-Sports: इंडिया ओपन में धमाल मचाने को तैयार शटलर Satwiksairaj, खिताब जीतने पर रहेगी निगाहें

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी सीपीआई आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 8.39 प्रतिशत रह गई। नवंबर में यह 9.04 प्रतिशत और दिसंबर, 2023 में 9.53 प्रतिशत थी।एनएसओ ने कहा, ‘‘ दिसंबर, 2024 में सीपीआई (सामान्य) और खाद्य मुद्रास्फीति पिछले चार महीने के निचले स्तर पर आ गई।’

Read also-Bollywood: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सात फरवरी को फिर रिलीज होगी Bareilly की Barfi मूवी

’भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था।केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल मुद्रास्फीति के उच्चस्तर पर बने रहने की भी आशंका जतायी थी।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित कुल मुद्रास्फीति जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर, 2024 में 6.2 प्रतिशत रही थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *