दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने BJP और AAP पर बोला सियासी हमला, पूर्वांचलियों पर दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi News:

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रिठाला में प्रचार किया।रिठाला से कांग्रेस उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ राहुल ने इलाके में रहने वाले पूर्वाचल के लोगों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं के साथ दही-चूड़ा भी खाया।आम आदमी पार्टी ने इस सीट से मोहिंदर गोयल और बीजेपी ने कुलवंत राणा को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कांग्रेस और एएपी (AAP ) विपक्षी गुट इंडिया का हिस्सा हैं। दोनों दलों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं।

Read also-CM आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर हुआ एक्शन

राहुल गांधी ने बोला BJP और AAP पर सियासी हमला-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे जाति जनगणना के मुद्दे पर चुप्पी साधे रहते हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक मिले।

Read also-अहमदाबाद में पशु-पक्षियों का होगा अंतिम संस्कार, क्रिमेशन सेंटर की शुरुआत

महंगाई पर दिया बड़ा बयान –  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली रैली में केजरीवाल पर खासतौर से निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “महंगाई के बारे में नरेंद्र मोदीजी ने और केजरीवालजी ने क्या कहा था? कहा था कि महंगाई कम करेंगे। हुई महंगाई कम? बढ़ती जा रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं। 100 लोग हैं, 150 लोग हैं, अरबपति जो देश को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा का पूरा फायदा उनको मिलता है। अदानी-अंबानी नरेंद्र मोदीजी की मार्केटिंग करते हैं। आपने कभी नरेंद्र मोदीजी को इनके बारे में कुछ बोलते हुए सुना है? केजरीवालजी ने अदानीजी के बारे में कुछ बोला है? कभी बोला है? एक शब्द नहीं बोलते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *