दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री, वीडियो शेयर कर केजरीवाल पर बोला सियासी हमला

Rahul Gandhi News: दिल्ली चुनावी मुकाबले के बीच राहुल गांधी आज अचानक रिठाला पहुंचे।दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने पूर्वांचलियों के साथ दही-चूड़ा खाकर मकर संक्रांति मनाई।इस दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथ से बुजुर्ग महिला को दही चूड़ा भी खिलाया।इसके बाद एक पोस्ट में राहुल गांधी ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था के हालात को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें राहुल गांधी गंदा नाला दिखाते हुए कहते हैं, देखो-देखो ये है दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की चमकती दिल्ली पेरिस जैसी दिल्ली है। सब जगह यही हाल है।

Read also-400 स्कूलों में बम की झूठी धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,अफजल गुरु से जुड़ा कनेक्‍शन

इस दौरान पार्टी के नेता और कुछ लोग राहुल गांधी से बात करते हैं। वो कहते हैं कि एलजी से टाइम मांगा है, इनकी कंप्लेट करने के लिए। ये जो करप्शन हुआ है 6 महीने के अंदर ही ये कैसे ढह गया।वहीं कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के दौरे का फोटो शेयर करते हुए कहा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रिठाला क्षेत्र का दौरा किया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को चमकाकर- पेरिस जैसा बनाने का वादा किया था। लेकिन उनके सारे दावे खोखले निकले। आज दिल्ली के लोग भरे हुए सीवर, बहती नालियां और बेहिसाब गंदगी में जीने को मजबूर हैं। कांग्रेस पार्टी का वादा है- दिल्ली वासियों को उनकी साफ-सुथरी और प्यारी दिल्ली लौटाएंगे। हमने किया था, फिर कर दिखाएंगे।

Read also-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट ?

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने सीलमपुर की अपनी चुनावी सभा में भी केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि केजरीवाल भी पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करने और प्रचार करने की रणनीति पर अमल करते हैं।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल और मोदी में कोई अंतर नहीं है। साथ ही राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर भी केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया था।राहुल गांधी के केजरीवाल पर आक्रमक होने के इन तेवरों के बाद खबर है कि आप सरकार और केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करने को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस नेताओं को निर्देश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए राहुल गांधी ने बाकायदा दिल्ली कांग्रेस नेताओं को निर्देश जारी किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *