सैफ अली खान पर हमले को लेकर Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर उठाए बड़े सवाल

Arvind Kejriwal News:

Kejriwal on Saif Ali Khan: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।केजरीवाल ने कहा, “जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम लोग क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

Read also-Kisan Andolan: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने भरी हुंकार, 21 जनवरी से दिल्ली कूच का किया एलान

अरविंद केजरीवाल, संयोजक, एएपी: बॉम्बे के अंदर ये पहला एक्सीडेंट नहीं हो रहा है। इससे पहले सलमान खान के यहां शूटआउट हुआ।बाबा सिद्दीकी का मर्डर कर दिया गया। बाबा सिद्दीकी तो एनडीए के पार्टनर थे, उनका दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। अगर देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रेटी सुरक्षित नहीं है। अगर इतने बड़े-बड़े देश के सेलिब्रेटी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है, तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या करें।”

Read also-मानहानि की शिकायत के मामले में अदालत ने जारी किया आतिशी और संजय सिंह को नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने बताया कि ये घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *