Crime: गोलीबारी से दहला कर्नाटका, अपराधी ने सरेआम ATM सुरक्षाकर्मी को उतारा मौत के घाट

Karnataka Crime News:

Karnataka Crime News: बीदर जिले में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके साथी को घायल कर 93 लाख रुपये लूट लिये।ये नकदी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में भरनी थी। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मतृक की पहचान सुरक्षाकर्मी गिरी वेंकटेश के रूप में हुई है।

Read also-सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग के गठन को केंद्र से मिली मंजूरी

पुलिस के अनुसार वेंकटेश व उनका साथी पूर्वाह्न 11.30 बजे व्यस्त शिवाजी चौक पर स्थित एटीएम में नकदी भरने के लिए पहुंचे थे।सूत्रों ने बताया कि लुटेरों ने अपराध को अंजाम देने के लिए आठ राउंड गोलीबारी की।घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास की सभी सड़कों पर अवरोधक लगा जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की हैं।

Read also-Kisan Andolan: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने भरी हुंकार, 21 जनवरी से दिल्ली कूच का किया एलान

गुंती, बीदर एसपी: बीदर शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास एक डकैती हुई। बैंक के बाहर एक वैन से नकदी उतारी जा रही थी तभी दो लोग बाइक पर आए। उन्होंने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, दूसरे को घायल कर दिया और पैसे के साथ भाग गए। घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *