पंजाब में आकर्षण का केंद्र बना सिख हेरिटेज होटल, डेस्टिनेशन वेडिंग को मिलेगा बढ़ावा

Luxury Heritage Hotel:

Luxury Heritage Hotel: पटियाला के किला मुबारक में राज्य का पहला लग्जरी पैलेस होटल ‘रान बास’ खुल गया है।खूबसूरती से डिजाइन किया गया ये होटल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बनाया गया है और ये आराम और हॉस्पिटैलिटी में एक नया मानक स्थापित करेगा।

Read also-India Open टूर्नामेंट में किरण जॉर्ज को मिली कड़ी प्रतिसपर्धा, लेनियर को हराकर बनाई फाइनल में जगह

CM मान ने दी ये प्रतिक्रिया- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पैलेस होटल का उद्घाटन करते हुए कहा कि रान बास, जो पहले पटियाला के तत्कालीन शाही राज्य में 18वीं सदी के किला मुबारक परिसर में स्थित एक गेस्टहाउस था, उसको पंजाब के पहले लग्जरी पैलेस होटल के रूप में बदल दिया गया है। इसमें विरासत और समकालीन विलासिता का सहज मिश्रण है।

Read also-Crime: एक्शन में मुंबई पुलिस, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की हुई पहचान

हेरिटेज होटल में दिखेगा शानदार नजारा – अपनी भव्यता के कारण ये होटल डेस्टिनेशन वेडिंग और दूसरे आयोजनों के लिए एक पसंदीदा जगह बनने की उम्मीद है।बयान में कहा गया है कि रान बास में 35 सुइट हैं।ये राजसी किला भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और ये मुगल और राजस्थानी स्थापत्य शैली के बीच संश्लेषण का एक उल्लेखनीय उदाहरण है, जो एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।बयान के अनुसार, मान ने कहा कि होटल में पुराने और नए का मिश्रण है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *