भारत में 7 महीने पहले घुसा था सैफ का हमलावर, अवैध तरीके से हासिल किया सिम

Saif Ali Khan News:

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक 7 महीने पहले अवैध रूप से देश में घुसा था और उसने मुंबई जाने से पहले सिम खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मंगलवार यानी की आज 21 जनवरी को ये जानकारी दी।

Read Also: दिल्ली में BJP ने खोला वादों का पिटारा, जानें किन योजनाओं का किया ऐलान

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रविवार 19 जनवरी को पड़ोसी ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फकीर ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था और 7 महीने पहले दावकी नदी पार करके अवैध रूप से भारत में घुसा था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपित पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले सिम कार्ड खरीदने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल निवासी खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था। अधिकारी ने कहा कि फकीर ने अपने लिए भी आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उन्होंने बताया कि मुंबई में आरोपित ने ऐसी जगहों पर काम करना चुना, जहां उसे दस्तावेज देने की जरूरत नहीं थी और मजदूरों के एक ठेकेदार अमित पांडे ने उसे वर्ली और ठाणे के पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में मदद की। उन्होंने बताया कि फकीर के सेलफोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसने बांग्लादेश में कई फोन कॉल किए थे और पड़ोसी देश में अपने परिवार को फोन करने के लिए उसने कुछ मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था।

Read Also: “नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सली ढेर”

सैफ अली खान (54) को 16 जनवरी को इमारत में 12 वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए ने कई बार चाकू से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी की गई। बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपिच को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *