“नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सली ढेर”

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बुधवार को माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 11 पुरुष और सात महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों में डीकेएसजेडसीमेंबर पापा राव समेत डिवीसीएम और एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति कई वर्षों से माओवादी गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

Crime News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार यानी आज 21 जनवरी को बताया कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष अभियान समूह (एसओजी) ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया, जो ‘‘नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार’’ है।

Read Also: मैन्युफैक्चरिंग, हाई टेक, डेटा सेंटर समेत कई क्षेत्रों में निवेश को बढ़ाएंगे- CM देवेंद्र फडणवीस

अमित शाह ने कहा कि ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *