IPL 2020: चेन्नई ने लिया मुंबई से 2019 का बदला, 5 विकेट से जीता पहला मुकाबला

अबु धाबी– इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शनिवार शाम से आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अगर देखा जाए तो यह 2019 के फाइनल में चेन्नई को मिली हार का बदला है। एक समय 6 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद अंबाती रायडू और डु प्लेसिस ने पारी को इतना बखूबी संभाला कि चेन्नई को जीत से मुंबई कहीं से रोक भी नहीं पाई। चेन्नई की इस जीत में हीरो रहे अंबाती रायडू, जिन्होंने 71 रनों की पारी खेली। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए।

आपको बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब थी। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शेन वाटसन दोनों महज 6 रनों पर ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रायडू और डु प्लेसिस ने 100 रनों से ऊपर की साझेदारी की और टीम की जीत को सुनिश्चित किया। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अंबाती रायडू को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी। दोनों टीमों में कई नए खिलाड़ी देखने को मिले और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार थी।

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपरकिंग्स

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक यानी आज का भी मुकाबला मिला लें तो आईपीएल के 29 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने इनमें से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 बार ही जीत दर्ज की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *