दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Delhi Weather News:

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Read also- मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद थरूर के समन पर मंगलवार को फैसला सुना सकती है अदालत

दिल्ली में AQI 200 पार – इस बीच कई जगहों पर एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक कुछ जगहों पर एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया और बाकी तीन निगरानी स्टेशनों ने सुबह नौ बजे एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।दिल्ली में सोमवार की देर रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई।

Read also-Delhi Election: वोटिंग और काउंटिंग वाले दिन सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

 IMD ने जारी किया अलर्ट- केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह 6:30 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 243 दर्ज किया गया. वहीं एनसीआर के फरीदाबाद में 178, गुड़गांव में 218, गाजियाबाद में 130, ग्रेटर नोएडा में 191 और नोएडा में एक्यूआई 130 दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि दिल्ली में 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *