Delhi Election: वोटिंग और काउंटिंग वाले दिन सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro News:

Delhi Metro News: चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो मतदान और मतगणना के दिन सुबह 4 बजे अपने टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर चलना शुरू हो जाएगी।सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद रोजाना की तरह ट्रेन सर्विस चलेगी।इसके अलावा, चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए, 5 और 6 फरवरी की मध्यरात्रि को सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को भी बढ़ाया जाएगा।

Read also- Moringa Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है मोरिंगा के पत्ते, मिलेगे ये बड़े फायदे

रेड लाइन पर समय रात 11 बजे से 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है. येलो लाइन के सेक्टर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बलड़ी तक रात्रि 11 बजे से 11.30 बजे तक और समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रात्रि 11 बजे से 11.45 बजे तक रहेगी।ब्लू लाइन पर समय रात 11.50 बजे तक बढ़ाया जाएगा, जबकि वायलेट लाइन पर समय बढ़ाकर रात 12 बजे और रात 1 बजे तक किया गया है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा- पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा दिल्ली पुलिस ने चेकिंग और बढ़ा दी है।दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने देर रात इलाके में गश्त की।चुनावों से पहले, पुलिस ने सीमा चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी है और हथियारों, शराब और नशीली दवाओं की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर नकेल कस दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *