आजमगढ़ में एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, ट्रेनी पायलट की मौके पर मौत

आजमगढ़– उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को एक 4 सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिर गया। इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट crकी मौत भी हो गई। पायलट पैराशूट लेकर कूदा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पायलट की शिनाख्त कोणार्क सरन के रूप में हुई है। फिलहाल हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

&n

bsp;

बता दें कि ये हादसा आज करीब 11.30 बजे का बताया जा रहा है। ये हादसा आजमगढ़ जिले के सरायमीर इलाके के मनजीत पट्टी कुसहां इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 11:20 बजे एक एयरक्राफ्ट आसमान में लड़खड़ाते हुए खेत में गिरते दिखा। उसमें आग लगी थी। धुआं निकल रहा था, धमाका भी हुआ।

Also Read- शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ धरना देने के मामले में SC ने सुरक्षित रखा फैसला

हादसे के वक्त पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगाई, पर वो बच नहीं सका। पायलट का शव 400 मीटर की दूरी पर खेत में मिला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची।


जानकारी के मुताबिक क्रैश हुए एयरक्राफ्ट टीबी-20 ने अमेठी में फुर्सतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी से मऊ के लिए उड़ान भरी थी। मऊ तक चक्कर लगाने के बाद इसे वापस लौटना था। इसमें ट्रेनी पायलट अकेले सवार था। तकरीबन 11.11 बजे विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *