दिल्ली में CM चेहरे पर मनोज तिवारी ने कही ये बात, PM मोदी पर दिया बड़ा बयान

Manoj Tiwari News:

Manoj Tiwari News: बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि सीएम जो भी होगा, वो ऐसा होगा जो दिल्ली को मोदी की गारंटी के अनुरूप चलाएगा।उन्होंने खुद को सीएम के तौर पर चुने जाने की अटकलों पर भी विराम लगाया।मनोज तिवारी ने कहा, “ये तो विषय ही बिल्कुल स्पष्ट है और राज्यों में कैसे सीएम चुने गए और हमारा जो विधायक मंडल है, वो और हमारा पार्लियामेंट्री बोर्ड उसको निर्णय करके बहुत ही अच्छा निर्णय लेता है इसलिए ये बहुत डिस्कशन का विषय अभी है नहीं और आप और राज्यों का बानगी देखिए बहुत अच्छा होगा, ऐसा होगा जो दिल्ली को मोदी की गारंटी के अनुरूप चलाएगा।

Read also-Entertainment: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म ‘सूबेदार’ की पूरी की शूटिंग

मनोज तिवारी, नेता, बीजेपी- ये तो विषय ही बिल्कुल स्पष्ट है और राज्यों में कैसे सीएम चुने गए और हमारा जो विधायक मंडल है, वो और हमारा पार्लियामेंट्री बोर्ड उसको निर्णय करके बहुत ही अच्छा निर्णय लेता है इसलिए ये बहुत डिस्कशन का विषय अभी है नहीं और आप और राज्यों का बानगी देखिए बहुत अच्छा होगा, ऐसा होगा जो दिल्ली को मोदी की गारंटी के अनुरूप चलाएगा।”

Read also-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद मनीष सिसोदिया ने दी ये प्रतिक्रिया, केजरीवाल पर कही ये बात

कांग्रेस को जिस भी रिजनल पार्टी ने भरोसा किया उसकी लुटिया डूब गई मैं हर बार कहता था कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से मिलने का खामियाजा चुकाना पड़ेगा क्योंकि लोगों को ये लगता था कि कांग्रेस के ही खिलाफ ही एक नई पार्टी और एक नई राजनीति करने आए थे।

26 साल दिल्ली में BJP की हुई वापसी-  दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए, जिसमें बीजेपी ने 48 सीटों और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की।बीजेपी दिल्ली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।इस चुनाव में एएपी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा, वो नई दिल्ली विधानसभा की हाई-प्रोफाइल सीट बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 4,089 वोटों के अंतर से हार गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *