Delhi Election: दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद मनीष सिसोदिया ने दी ये प्रतिक्रिया, केजरीवाल पर कही ये बात

Manish Sisodia:

Manish Sisodia: एएपी नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में हारने वाले उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया और उनसे जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहने का आग्रह किया।इससे पहले दिन में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

Read also-Manipur CM Resign: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत

बैठक के बाद पत्रकारों से सिसोदिया ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने उन पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जो चुनाव नहीं जीत पाए थे। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया। सभी ने उस समय मजबूती से चुनाव लड़ा जब पूरी मशीनरी हमारे खिलाफ थी।”शनिवार को बीजेपी ने 26 साल से ज्यादा समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (एएपी) को हरा दिया।

Read also-Delhi Election: दिल्ली में सियासत तेज, बदलेगा मुस्तफाबाद का नाम… बीजेपी विधायक ने दिए ये संकेत

मनीष सिसोदिया, नेता, एएपी: आज अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली विधानसभा चुनान लड़ने वाले प्रत्याशियों से बात की जो चुनाव नहीं जीत पाए किसी भी कारणों से। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और सभी ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा। एक ऐसे समय में जब पूरी-की पूरी मशीनरी पैसा शराब सबका खुला खेल चल रहा था। इसके दुरुपयोग का खुला खेल चल रहा था चुनाव आयोग की आचार संहिता की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन सब के बीच इन कैंडिडेंट ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। ये अपने आप में बहुत बड़ा काम था जिसके सबने मिल कर लड़ा कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा। अभी अरविंद केजरीवाल जी ने सबसे बात की। सबके हौसले अभी बुलंद हैं।आगे की चर्चा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *