TMC सांसद कीर्ति आज़ाद बोले- कांग्रेस को India Block में रहने का कोई अधिकार नहीं

Trinamool Congress MP :

Trinamool Congress MP : तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (एएपी) की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया और उस पर सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।आजाद ने कहा, “कांग्रेस के साथ सबसे बड़ा प्रॉब्लम ये है कि वो ये नहीं समझ रही है कि वो रस्सी जल चुकी है औऱ बल नहीं गए हैं। दिल्ली में यदि वो ‘आप’ के साथ मिलकर लड़ लेती तो तो आज सरकार हो सकती थी लेकिन उन्होंने 14 सीटों पर उसका प्रभाव डाल दिया और आम आदमी पार्टी की सरकार हार गई।

Read also-Bollywood News: अरिजीत सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते आए नजर Ed Sheeran, वीडियों हुआ वायरल

जब कांग्रेस एक ऐसी डूबती हुई नाव है, जो इस विषय को नहीं समझ पा रही है कि बीजेपी जब कुछ नहीं थी वो दूसरों के सहारे बन-बनकर आई। वो बात दूसरी है कि उन्होंने पीठ में छुरा घोंप दिया। लेकिन यहां कांग्रेस के साथ ये है कि वो डूब चुकी है लेकिन अपने घटक बंधुओं के साथ पीठ में छुरा घोंप रही है। मुंह में राम बगल में छुरी रख रही है।

Read also-महाकुंभ में जाम से थम गए वाहनों के पहिए, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को लिया आड़े हाथ

लेकिन क्या कहा जाए अहंकार इतना है। ‘अहंकार अगन से तेज’ वही परिस्थिति है उनकी। अब वह जिस प्रकार से अपने घटक बंधुओं के साथ कर रहे हैं, ऐसे में उनको गठबंधन में रहने का अधिकार ही नहीं है।”ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *