केरल सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, हाथियों के उत्पात से जान गंवाने वाले को मिलेगा मुआवजा

Keral Elephant Hamla:

Keral Elephant Hamla: केरल सरकार ने सोमवार को जिले में मंदिर उत्सव के दौरान दो हाथियों के उत्पात से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।देवस्वओम मंत्री वी.एन. वासवन ने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा।कोयिलैंडी के पास मनाकुलंगरा मंदिर में उत्सव के लिए लाए गए दो हाथी पटाखे फोड़ने के बाद उत्तेजित हो गए और उन्होंने 13 फरवरी को एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

Read also-मूसली के स्वास्थ्यवर्धक फायदे, जानें सेहत को कैसे बनाता है बेहतर…

लड़ाई के दौरान, उन्होंने मंदिर परिसर के अंदर पास की एक इमारत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी एक दीवार वहां खड़े लोगों पर गिर गई। इससे दो महिलाओं समेत तीन बुजुर्गों की मौत हो गई।इसके बाद हाथी मंदिर परिसर से भाग गए, जिससे भगदड़ मच गई और उत्सव में लोग तितर-बितर हो गए। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Read also-Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए कही ये बात

पीतांबरन और गोकुल नाम के दो हाथियों को वश में करने में लगभग दो घंटे लग गए। उत्सव के आखिरी दिन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी।वन मंत्री ससींद्रन ने जिला कलेक्टर और उत्तरी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) से घटना के संबंध में तत्काल रिपोर्ट मांगी थी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *