केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा के लिए अहम दिशा निर्देश में दिए है।

Read Also: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर की ओर से आयोजित कोलोकीयम को किया संबोधित

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मणिपुर के राज्यपाल, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, सह सेनाध्यक्ष, आर्मी कमांडर (पूर्वी कमान), सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल और असम राइफल्स के महानिदेशक, सुरक्षा सलाहकार, मणिपुर और गृह मंत्रालय और सेना और मणिपुर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार मणिपुर में चिरस्थायी शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हरसंभव सहायता दे रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया कि 8 मार्च, 2025 से मणिपुर के सभी रास्तों पर जनता की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए और रास्ते में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Read Also: मशहूर फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने करियर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जबरन उगाही के सभी मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही के लिए चिन्हित किए गए प्रवेश स्थानों के दोनों तरफ बाड़ लगाने के काम को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि मणिपुर को नशामुक्त बनाने के लिए नशे के व्यापार में लिप्त पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। एन बीरेन सिंह ने कुछ विधायकों के विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बड़ी बैठक की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *