केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन की प्रोग्रेस बहुत अच्छी चल रही है।

Read Also: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक स्लैब निर्माण सुविधा का निरीक्षण किया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नाडियाड के पास स्टील ब्रिज लॉन्चिंग साइट का निरीक्षण किया।रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद में बुलेट ट्रेन स्टेशन की प्रगति का भी निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के बाद रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन की प्रोग्रेस बहुत अच्छी है, लगभग 360km का काम वायाडक्ट के स्तर पर आ गया है। आणंद बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम बहुत अच्छा हो रहा है और इसे 350km प्रति घंटा तक की गति से चलने वाली ट्रेनों के अनुसार आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है।

Read Also: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर की ओर से आयोजित कोलोकीयम को किया संबोधित

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पहली बुलेट ट्रेन जापान के ओसाका से टोक्यो के बीच चली, जिससे इन स्टेशनों के मध्य मौजूद सभी छ: शहर एक बड़े हब के रूप में उभरे। इसी तरह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट के बीच मौजूद विभिन्न स्थानों में भी तेजी से ग्रोथ देखने को मिलेगा। इस मौके पर रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों और वर्कर्स को देश निर्माण में उनके योगदान के लिए बधाइयां दीं। इस अवसर पर, रेल मंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।वही रेल मंत्री को अपने बीच पाकर श्रमिक काफी उत्साहित नजर आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *