UP News: उत्तर प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार नहर में गिरी..चार लोगों की मौत

Bulandshahr Road Accident:

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि अमरोहा जिले के नगला बशीर गांव का रहने वाला एक परिवार सिकन्द्राबाद क्षेत्र के नगला काला में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था।

पुलिस ने कही ये बात-  लौटते वक्त मंगलवार सुबह उनकी कार गुलावठी थाना क्षेत्र के पितोबास गांव के पास एक छोटी नहर में जा गिरी।उन्होंने बताया कि इस हादसे में निपेंद्र (40), हर्ष (12), वंशिका (16) और कन्हैया (15) की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक महिला का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read also-Bollywood News: मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश नजर आईं दीया मिर्जा, सादगी से जीता फैंस का दिल

नहर में गिरने से परिजनों की हुई मौत- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर बच्चे को कुचलने से बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। कार में महिला सहित चार लोग सवार थे। सभी लोगों की नहर में डूबने के कारण मौत हो जाती है। मृतक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर अमरोहा लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला में भेज दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *