Karnataka Politics: कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे ने BJP पर एससी/एसटी फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Priyank Kharge News:

Priyank Kharge News: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने मंगलवार को बीजेपी की सरकारों पर आरोप लगाया कि वे अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आवंटित पैसों का इस्तेमाल अपनी पार्टी के प्रचार के लिए दूसरी परियोजनाओं में कर रही है।उन्होेंने कहा, “मैंने इस बारे में बहुत साफ कर दिया है कि कौन सी पार्टी फंड का दुरुपयोग या डायवर्ट कर रही है। मैंने बीजेपी नेताओं से कुछ सवाल पूछे: जब मोदी एससी/एसटी एक्ट या योजना आयोग को कमजोर करते हैं तो वे विरोध क्यों नहीं करते? एससी/एसटी फंड का इस्तेमाल उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहनों के लिए क्यों किया जा रहा है?

Read Also: भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

मध्य प्रदेश सरकार दलितों और आदिवासियों के लिए दिए गए पैसे का इस्तेमाल गायों की सुरक्षा के लिए क्यों कर रही है? क्या गायों का मूल्य आदिवासियों से ज्यादा है? एससी/एसटी के लिए दिए गए 2000 करोड़ रुपये कृषि ऋण माफी देने के लिए डायवर्ट किए गए। ये सब बीजेपी शासित राज्यों में होता है। इससे भी जरूरी बात ये है कि गुजरात में उन्होंने (बीजेपी ने) आदिवासियों के लिए दिए गए 5000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वडनगर के बारे में एक वृत्तचित्र बनाने के लिए किया, जो कि पीएम मोदी का मूल स्थान है।

Read Also: तेज हवाओं के कारण नौका असंतुलित, गोदावरी नदी में दो लोगों की डूबकर मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *