सोने की तस्करी में पकड़ी गई मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेश Ranya Rao, पुलिस ने कसा शिकंजा

Gold Smuggling News: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जब्त की गई सोने की छड़ों की कीमत 12.56 करोड़ रुपये है।पीटीआई-भाषा से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो इस समय कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी हैं।मामले में कुल जब्ती 17.29 करोड़ रुपये थी, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल थी।

Read Also: Farmers Protest : किसानों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए पटियाला में बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारियों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम सोना हाल के दिनों में बेंगलुरू हवाई अड्डे पर जब्त की गई सबसे बड़ी सोने की खेप में से एक है।वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरआई ने बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें ले जा रही एक महिला यात्री को रोका।

Read Also: तिरूपति में ट्रेनी पशु डॉक्टरों ने दूसरे मेडिकल छात्रों के बराबर वजीफा बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *