Crime News: सीतापुर में पत्रकार की हत्या से मची सनसनी, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Sitapur Journalist Murder:

Sitapur Journalist Murder: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला मुख्यालय के इमलिया सुलतानपुर थाना इलाके में शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।इस वारदात पर बीजेपी नेता रेखा वर्मा ने कहा, “कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पांचवें को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Read also-Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिसां, कुकी बहुल इलाकों में बंद के कारण जनजीवन हुआ प्रभावित

कांग्रेस अध्यक्ष ने की परिजनों से मुलाकात – वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मृतक पत्रकार के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने कहा, “पूरा परिवार सदमे में है। ये एक निंदनीय घटना है और ये शर्मनाक है कि एक युवा पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकार और सीएम योगी को इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।पुलिस के अनुसार ये घटना शनिवार दोपहर सीतापुर-दिल्ली राजमार्ग थाना इमलिया सुलतानपुर में हुई।

Read Also: रोहित शर्मा लगातार 12वीं बार टॉस हारे, सबसे ज्यादा बार टॉस हारने वाले बने कप्तान

मोटरसाइकिल हमलावरों ने किया हमला-  एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (35) क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में काम करते थे।पुलिस के अनुसार लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने राघवेंद्र पर गोलियां चलाईं। उनके कंधे और सीने में तीन गोलियां लगीं।

इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पत्रकार को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी और आज उनकी हत्या कर दी गई।

जांच में जुटी पुलिस- सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए बॉर्डर सील कर दी गई हैं और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। कॉल डिटेल और अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *