MP Politics: भोपाल में भरभराकर गिरा मंच, विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस नेता हुए घायल

Bhopal Stage Collapse:  मध्य प्रदेश के भोपाल में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस से सात नेता सोमवार को घायल हो गए।कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पीटीआई वीडियो को बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब पार्टी नेता मध्य प्रदेश विधानसभा की ओर मार्च करने से पहले रंगमहल चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे।

Read also-Health News: गुड फैट और बैड फैट की कैसे करें पहचान, डॉक्टर ने बताया स्वास्थ्य के लिए कौन सा तेल है बेहतर ?

उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई, तब राज्य सरकार की किसान विरोधी” नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।सिंह ने बताया कि हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योजना के अनुसार विधानसभा की ओर मार्च किया,लेकिन पुलिस ने उन्हें पानी की बौछारों का इस्तेमाल करके रोक दिया।

Read also-पपीता खाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता

भोपाल जोन एक की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने कहा, “हमने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और अपना काम कर रहे हैं।”घायलों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर एडीसीपी ने कहा कि वह जांच करेंगी और फोन काट दिया।टीटी नगर के पुलिस उपायुक्त (एसीपी) चंद्र शेखर पांडे और थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर अरजरिया को किए गए फोन कॉल का जवाब नहीं मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *