हाथरस में गैंगरेप पीडि़ता की सफदरजंग अस्‍पताल में मौत

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद अब सफदरजंग अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई है। पीडि़ता के साथ बीते 14 सिंतबर को गैंगरेप किया गया था जिसके बाद से ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

 

गौरतलब है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की एक दलित युवती के साथ यह घिनौनी वारदात 14 सितम्बर को तब घटी थी, जब युवती पशुओं का चारा लेने के लिए अपनी मां के साथ खेत पर गयी थी। गांव के ही चार दरिदों ने उसे एक खेत में खींचकर गैंग रेप का शिकार बना डाला और हमला करके उसे जान से मरने की कोशिश की गई जिस दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पीडि़ता को आनन–फानन में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

हादसे के बाद से ही पीडि़ता के परिवार में काफी गुस्‍सा है और वो लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी इस मामले में राज्‍य की योगी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पीडि़ता के परिवार को 4 लाख के करीब की सहायता राशि भी दी जा चुकी है।

 

इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने लिखा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही।  हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम–ओ–निशान नहीं है।अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं।  इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  @myogiadityanath उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *