बॉलीवुड अभिनेत्री Sonali Bendre करेंगी ‘द हैप्पी पॉडकास्ट’ की मेजबानी, 28 मार्च को होगा टेलीकास्ट

Sonali Bendre News:

Sonali Bendre News: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जल्द ही ‘द हैप्पी पॉडकास्ट’ नाम के नए पॉडकास्ट की मेजबानी करेंगी। ये पॉडकास्ट पालतू जानवरों की देखभाल और पेरेंटिंग पर आधारित होगा।इसका पहला एपिसोड 28 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा। इसका मकसद पालतू जानवरों के मालिकों को सही जानकारी देना होगा। द ब्रोकन न्यूज 2 में दिखीं सोनाली बेंद्रे ने कहा कि उन्हें जानवरों से बहुत लगाव है।

Read also-एमी जैक्सन और एड वेस्टविक बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

28 मार्च को होगा टेलीकास्ट  – उन्होंने कहा, “मैं सालों से पालतू जानवर पाल रही हूं और उनसे मेरा प्यार बढ़ता जा रहा है। ‘द हैप्पी पॉडकास्ट’ मेरे लिए खास है क्योंकि इससे मैं दूसरे पेट लवर्स से जुड़ सकती हूं, अपने अनुभव साझा कर सकती हूं और जिम्मेदार पेट पेरेंटिंग के बारे में जागरूकता फैला सकती हूं।

“पालतू जानवर रखना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्यार भरा सफर है। ये पॉडकास्ट उन लोगों के लिए मददगार होगा जो पालतू जानवरों को अपनाने की सोच रहे हैं। द हैप्पी पॉडकास्ट’ का निर्माण रोजपॉड ने किया है।

Read also-तेलंगाना टनल हादसा: श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दूसरा शव बरामद

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *