Kashmir: श्रीनगर में दर्शकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

Kashmir Tulip Garden Open:

Kashmir Tulip Garden Open: डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 26 मार्च को लोगों के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई।जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने साल 2007 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन’ की स्थापना की थी जिससे यहां पर्यटन सीजन को विस्तारित किया जा सके। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन’ को पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था।

Read also-Delhi Politics: BJP विधायक ने पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने पर कार्रवाई की मांग की

पुष्पकृषि विभाग चरणबद्ध तरीके से ट्यूलिप की गांठों को लगाता है ताकि फूल एक महीने या उससे अधिक समय तक खिले रहें।जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आधिकारिक उद्घाटन समारोह में इस गार्डन को जनता के लिए खोलने का ऐलान किया।पुष्पकृषि विभाग ने इस साल बगीचे में ट्यूलिप की दो नई किस्में जोड़ी हैं। साथ ही वसंत के मौसम में ही खिलने वाले हाइसिंथ, डेफोडिल, मस्करी और साइक्लेमेन जैसे दूसरे फूल भी उद्यान में दिख रहे हैं।लगभग 55 हेक्टेयर में फैले उद्यान में इस साल लगभग 17 लाख ट्यूलिप फूल के पौधे लगाए गए हैं।

Read also-चेन्नई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ चेन स्नैचर

इस उद्यान की शुरुआत नीदरलैंड से आयातित 50,000 ट्यूलिप बल्बों के साथ छोटे पैमाने पर की गई थी। पर्यटकों को ये उद्यान काफी पसंद आता है। इस ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां ट्यूलिप की संख्या में लगतार बढ़ रही है।साल 2024 में 4.65 लाख से ज्यादा देशी और विदेशी पर्यटक ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए पहुंचे। वहीं 2023 में यहां आने वाले लोगों की संख्या 3.65 लाख थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *