Brain Dead 13 साल की रोहिता ने बचाई 6 लोगों की जान! परिवार के फैसले ने पेश की मिसाल

Brain Dead

Brain Dead हुई बच्ची के माता-पिता ने दुख की घड़ी में लिया अंगदान का फैसला; किडनी, लिवर और कॉर्निया से छह मरीजों को मिली नई जिंदगी…

News Desk : हैदराबाद में 13 साल की बच्ची गुडा रोहिता ने दुनिया से जाने के बाद भी छह लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए उसके अंगदान का फैसला लिया। रोहिता की दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया जरूरतमंद मरीजों को दान की गईं। इस फैसले से छह लोगों को जीवन की नई उम्मीद मिली है। रोहिता कुकटपल्ली के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।Brain Dead 

Read Also-Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: हरियाणा की प्रगति और खुशहाली हमारी साझा मंजिल-CM सैनी

जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को रोहिता अपने परिवार के साथ ऑटो रिक्शा से मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान बालानगर फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में रोहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 30 अक्टूबर को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद पिता नारायण राव और परिवार के अन्य सदस्यों ने जीवंदान अंगदान कार्यक्रम के तहत उसके अंग दान करने की सहमति दी।Brain Dead 

Read Also-Punjab चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक BJP में शामिल

रोहिता के परिवार के इस फैसले की हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने भी सराहना की है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि बेटी को खोने के असहनीय दुख के बावजूद अंगदान का निर्णय लेना बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छोटी रोहिता ने अंतिम सांस के बाद भी छह लोगों को नई जिंदगी दी है। अंगदान के इस निस्वार्थ कार्य के जरिए उसने ऐसी विरासत छोड़ी है, जो दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेगी। रोहिता की कहानी बताती है कि अंगदान के जरिए किसी की जिंदगी खत्म होने के बाद भी कई दूसरे परिवारों को नई उम्मीद मिल सकती है।Brain Dead 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *